10.9 C
Munich
Tuesday, May 30, 2023

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ‘जबरन चंदा वसूली’ का वीडियो वायरल! सब्जी विक्रेता को जान से मारने की धमकी

Must read

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से विवादों में आ गई है। इस बार यह यात्रा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक हरकत की वजह से चर्चा में आई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरन वसूली के आरोप लगे हैं। यह कार्यकर्ता केरल कांग्रेस इकाई से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

Bharat Jodo Yatra : केरल के कोल्लम जिले में एक सब्जी दुकानदार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धमकाने का आरोप लगाया है। सब्जी दुकानदार का आरोप है कि कोल्लम में भारत जोड़ो अभियान के लिए कांग्रेस फंड इकट्ठा कर रही है। इसके तहत दो हजार रुपये मांगे गए थे। उसने केवल 500 रुपए ही दिए। जिसके बाद पैसे ना देने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Read More : दर्दनाक सड़क हादसा : दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर

सब्जी दुकानदार ने लगाए गंभीर आरोप

Bharat Jodo Yatra : सब्जी दुकानदार ने बताया, “कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल मेरी दुकान पर आया और भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगने लगा। मैंने 500 रुपये दिए, लेकिन वे लोग 2 हजार रुपये मांगने लगे। पैसे ना देने पर उन्होंने मेरा तराजू और सब्जियां फेंक दी।” वहीं, वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने सब्जीवालों से मारपीट के चलते तीन कार्यकर्ताओं पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Bharat Jodo Yatra :बीजेपी हुई हमलावर

Bharat Jodo Yatra : कार्यकर्ताओं के वसूली का ये वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सियासी हमला बोला है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा हैकि कांग्रेस उन आक्रांतों की तरह है जिन्होंने जजिया टैक्स लगाया था और अब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर वसूली कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस गरीब सब्जी वाले से मारपीट की जो कांग्रेस की यात्रा के लिए 2 हजार चंदा नहीं दे पा रहा था। जब कांग्रेस सत्ता में नहीं है तब इस तरह की वसूली कर रही है और अगर सत्ता में आ गई तो सोचिए किस तरह की वसूली होगी। शहजाद ने इसे गुंडा जोड़ो यात्रा करार दिया है

Read More : अक्षरा सिंह के MMS वीडियो को लेकर मचा बवाल, एक्‍ट्रेस ने रोते हुए बताया वायरल वीडियो का सच

आगे बढ़ गई भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra : वहीं अगर भारत जोड़ो यात्रा की बात करें तो यह एक दिन के विश्राम के बाद केरल में कोल्लम जिले के पोलायाथोदु से शुक्रवार को फिर शुरू हो गई है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्नीतला एवं के मुरलीधर, रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता एन के प्रेमचंद्रन को गांधी के साथ पदयात्रा करते देखा गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी जिले के नींदाकारा में कुछ देर के लिए ठहरेंगे।

Read More : Chhattisgarh : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, Indian Railway ने फिर रद्द की 18 ट्रेनें, देखिए List

Bharat Jodo Yatra

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12111/114spot_img

Latest article