आज भी छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, समय से पहले छत्तीसगढ़ में होगी मॉनसून की दस्तक

1 min read

रायपुर: CG Monsoon Update Today इन दिनों देश में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है, लेकिन मानसून इस बार खुशखबरी लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है, जिससे जल्द ही आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं बताया गया कि छत्तीसगढ़ में भी इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है।

Read More: सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बोलेरो को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

CG Monsoon Update Today मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मई को मानसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मानसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर जिले में बारिश के आसार जताए हैं। वहीं राजनांदगांव, बालोद, धमतरी और गरियाबंद जिले में गरज-चमक के साथ अंधड़ चल सकती है।

Chhattisgarh Today

CG Monsoon Update Today प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी का दौर भी जारी रहेगा। प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्र सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है । प्रदेश के दक्षिणी छोर यानी बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा।

Read More: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुआ बदलाव, इन शहरों में घटे दाम, यहां एक लीटर के लिए देना होगा ज्यादा

CG Monsoon Update Today रायगढ़ रहा सबसे गर्म

CG Monsoon Update Today बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री नारायणपुर में रहा। रायपुर और आसपास के जिलों में बुधवार को धूप-छांव वाला मौसम रहा जिसकी वजह से दिन में गर्मी कम रही।

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम

CG Monsoon Update Today बुधवार को रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होने के कारण दिन का तापमान 39.9 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 27.1 डिग्री रहा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम और रात का तापमान औसत से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Read More: ‘मति मारी गई है, इनको राहुल गांधी में भविष्य का प्रधानमंत्री दिख रहा है…’ छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री ने कसा जोरदार तंज

बिलासपुर में सामान्य से 3 डिग्री कम पारा

CG Monsoon Update Today बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 27.4 डिग्री रहा। दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। बिलासपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

जगदलपुर में 35.8 डिग्री टेम्परेचर

CG Monsoon Update Today बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ चलने के कारण अधिकतम तापमान में सामान्य से कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक था।

Read More: अबतक के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 सरकारी अधिकारियों समेत 21 गिरफ्तार, बचाई गईं 5 नाबालिग लड़कियां

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours