10.9 C
Munich
Tuesday, May 30, 2023

ये राशि वाले राजा जैसे बिताएंगे जिंदगी, बिजनेस और सरकारी नौकरी से मिलेगी सफलता

Must read

मई महीना अब खत्म होने वाला है। कुछ ही दिनों में जून महीना शुरू हो जाएगा। 2023 के छठवें महीने यानी जून में शनि, सूर्य, बुध समेत 5 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। इन गोचर की वजह का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। इनमें से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर अगले महीने धन-दौलत की जमकर बरसात होने जा रही है। आइए जानते हैं कि जून में कौन-कौन से ग्रह गोचर करेंगे और उनसे किन 3 राशियों को लाभ होगा।

 

बुध गोचर – 7 जून 2023

अगले महीने सबसे पहला गोचर बुध का होगा। वे 7 जून को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह को तीव्र बुद्धि, तेज और सफलता का कारक माना जाता है। बुध का गोचर होना जातकों पर शुभ प्रभाव डालेगा।

 

सूर्य गोचर- 15 जून 2023

These Zodiac Signs will Earn Money ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून को वृषभ राशि छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। उन्हें नेतृत्व कौशल, मान सम्मान और धन का कारक माना जाता है। उनका गोचर होना लोगों को कई क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा।

 

शनि वक्री- 17 जून 2023

सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल से चलते हैं। वे फिलहाल अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमा हैं। अगले महीने 17 जून को वे कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे यानी वे टेढी चाल चलेंगे। उनकी इस टेढ़ी चाल से कई जातकों को जीवन में मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी।

 

बुध अस्त- 19 जून 2023

ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 19 जून 2023 को वृषभ राशि में विचरण करते हुए अस्त हो जाएंगे। उनके अस्त होने से उनका प्रभाव क्षीण पड़ जाएगा। जिसके चलते कई जातकों के लिए आने वाला वक्त अच्छा नहीं रहेगा।

 

बुध गोचर- 24 जून 2023

बुध ग्रह अपनी अस्त अवस्था में ही 24 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। उनके इस गोचर से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इससे कुछ राशियों की किस्मत संवर जाएगी तो कुछ की जिंदगी में संकट छा जाएंगे।

 

इन 3 राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा

These Zodiac Signs will Earn Money जून में 5 ग्रहों के गोचर का प्रभाव यूं तो सभी 12 राशियों पर पड़ेगा लेकिन इनमें से 3 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें पूरे महीने जबरदस्त सफलता मिलने वाली है। उन्हें गोचर करने वाले सभी ग्रहों का आशीर्वाद मिलेगा। ये भाग्यशाली राशियां वृषभ, सिंह और धनु हैं। इन राशियों के जातकों को नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिलेगा। कारोबार करने वालों को बढ़िया मुनाफा मिलेगा और वे नई संपत्ति खरीद सकते हैं। जॉब बदलने की सोच रहे जातकों को अच्छे ऑफर लेटर मिल सकते हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12111/114spot_img

Latest article