18.5 C
Munich
Tuesday, May 30, 2023

राजधानी पहुंचा प्रदेश की पहली वंदे भारत का रैक, एक अप्रैल को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, इस रूट पर चलेगी ट्रेन

Must read

भोपाल,मध्यप्रदेश। Vande Bharat Express  मप्र के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक रविवार शाम को भोपाल पहुंच गया है। इस ट्रेन की उद्घाटन सेवा शनिवार से शुरू होगी। यह सुबह 10 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी और आगरा से वापस लौट जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। हालांकि इस कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है। ट्रेन की नियमित सेवा सोमवार से शुरू होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है। रेलवे बोर्ड पहले ही उक्त् ट्रेन की प्रस्तावित समय सारणी जारी कर चुका है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

Vande Bharat Express  यह ट्रेन दो अप्रैल से रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.55 बजे चलकर दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी औ वहां से दाेपहर में 2.45 बजे चलकर रात में 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। बीच में केवल आगरा स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव लेगी। यह 708 किलोमीटर का सफर 7.45 घंटे में पूरा करेगी।

Vande Bharat Express  शताब्दी से भी तेज गति से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Express  अभी शताब्दी एक्सप्रेस इस दूरी को तय करने में ज्यादा समय लेती है। यह ट्रेन शताब्दी से भी तेज गति से चलेगी। चलने के पूर्व अलग-अलग चरणों में ट्रायल होगा। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने रैक मिलने के बाद अधिकारियों के साथ उनका निरीक्षण किया और आगे की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भोपाल ही नहीं, बल्कि मप्र के यात्रियों के लिए यह बहु प्रतिक्षित ट्रेन है। सबसे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक भोपाल को मिलना था। जिसे नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया गया था।

Vande Bharat Express

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12111/114spot_img

Latest article