Viral Desk:- सोशल मीडिया में आये दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। कई बार लोगों को ऐसी जगह डांस करते हुए भी देखा जाता है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ठीक ऐसा ही एक डांस का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो एक लड़की के डांस का है जो एटीएम से कैश निकालने गई थी। इस दौरान उसने खूब जमकर डांस किया। वीडियो इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 17 लाख बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है।
करीब बीस सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एटीएम से कैश निकालने के लिए अंदर दाखिल हुई। इसके बाद उसने मशीन में डेबिट कार्ड डाला और जरुरी कार्रवाई पूरी की हालांकि इसके बाद जो फ्रेम में नजर आता है बड़ा मजेदार है। इसमें देखा जा सकता है कि लड़की खूब मजे से डांस कर रही है। चारों दिशाओं की तरफ मुंह कर डांस स्टेप्स कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मशीन से जब कैश निकल आया तो लड़की उसे प्रणाम कर बाहर निकल गई। ये पूरी घटना अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वहीं, वीडियो पर यूजर्स काफी मस्त-मस्त कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ मुझे भी ऐसा डांस करना है’। एक अन्य ने मजे लेते हुए लिखा, ‘ सैलरी मिलने पर खुश नहीं बल्कि पागल हो गई है’।
+ There are no comments
Add yours