16 साल के लड़के ने 14 साल की बच्ची को रेप के बाद मार डाला, पॉर्न वीडियो एडिक्ट है आरोपी

1 min read

कर्नाटक : boy killed girl after rape कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 साल के एक लड़के ने 14 साल की बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद उसने बड़ी ही बेरहमी से बच्ची की हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में छोड़ दिया। रेप और हत्या का आरोपी नाबालिग लड़का पॉर्न वीडियो देखने का ए़डिक्ट है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

boy killed girl after rape घटना कलबुर्गी जिले के अलंदा तालुक की है। मंगलवार की शाम लड़की जरूरी काम से गन्ने के खेत में गई थी। वहीं, लड़के ने उसके साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी। मृतका सरकारी हाई स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। पुलिस ने आरोपी लड़के को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह उसी गांव का रहने वाला है, जिस गांव में लड़की रह रही थी।

पढ़ने के लिए आंटी के घर रहती थी लड़की

boy killed girl after rape लड़की की हत्या के विरोध में गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। आरोपी आईटीआई कॉलेज में पढ़ता है। लड़की मूल रूप से अफजलपुर तालुक की रहने वाली थी। वह पढ़ने के लिए अपनी आंटी के घर में पिछले तीन साल से रह रही थी। अपने गांव में दिवाली की छुट्टी बिताकर वह आंटी के घर आई थी।

हत्या के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

boy killed girl after rape मंगलवार शाम को घर से खेत की ओर निकली लड़की कई घंटे तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। रात में ही लड़की की तलाश की गई। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में उसका शव मिला। शव मिलने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए थे। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलने पर एसपी ईशा पंत और एएसपी प्रसन्ना देसाई ने घटनास्थल का दौरा किया। ईशा पंत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours