उपमुख्यमंत्री बनने के बाद रायपुर पहुंचे टीएस सिंहदेव, बोले- देर आए दुरुस्त आए

1 min read

रायपुर। Deputy CM TS Singhdev reached Raipur  डिप्टी सीएम बनने के बाद टीएस सिंहदेव राजधानी रायपुर पहुंच चुके है। प्रभारी शैलजा और मोहन मरकाम भी उनके साथ रायपुर पहुंचे हैं। उनके समर्थकों ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।

TS Singh Deo: डिप्‍टी सीएम बनाए जाने के बाद रायपुर लौटे टीएस सिंहदेव, बोले- देर आए, दुरुस्‍त आए

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले साथ काम कर रहे थे अब नए रूप में काम करने का अवसर मिला है। सिंहदेव ने आगे कहा कि पार्टी का संगठन है। प्रदेश प्रभारी हैं। पार्टी के निर्देश हैं। एन एस यूआई, यूथ कांग्रेस हैं। महिला कांग्रेस, और अन्य संगठन का ढांचा है। कैबिनेट के साथी हैं, विधायक हैं। सबके साथ मिलकर जवाबदेही निभानी होगी। कोई अकेला नहीं कर सकता है। वहीं पद देने के बारे में उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours