भूपेश बघेल के करीबी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस को ​कहा अलविदा, कहा- पार्टी की खराब नीतियों से था परेशान, ज्वॉइन करूंगा भाजपा

1 min read

कांकेर: Shishupal Sori Left Congress कांग्रेस के पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी ने पार्टी छोड़ दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शिशुपाल शोरी अब भाजपा जॉइन करेंगे। रायपुर में गुरुवार शाम को उन्हें सदस्यता दिलाई जाएगी। शोरी सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा जॉइन करेंगे। शिशुपाल शोरी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर वे भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं।

Read More: प्राइवेट पार्ट में डाल दिया मिर्ची पाउडर…चिल्लाने लगी तो फेविक्विक से चिपका दिया मुंह, युवती ने किया मना तो मुस्लिम युवक ने कर दिया ये हाल

Shishupal Sori Left Congress शिशुपाल को पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ था। वो अक्सर भाजपा को उसकी नीतियों की वजह से घेरा करते थे। शिशुपाल IAS अफसर रह चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वे राजनीति में आ गए और कांग्रेस में सक्रिय रहे। आदिवासी समुदाय के शिशुपाल शोरी कई सामाजिक पदों पर रहे हैं। समाज में उनकी पैठ अच्छी है। ऐसे में जब कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है, उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है।

Read More: नामांकन फार्म खरीदने के बाद कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में हो गए शामिल, छत्तीसगढ़ की इस सीट से उतरे थे चुनावी मैदान में

Shishupal Sori Left Congress जानिए शिशुपाल शोरी के बारे में

Shishupal Sori Left Congress शिशुपाल शोरी 2018 के चुनाव में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए। शिशुपाल शोरी कांकेर जिला मुख्यालय के पास ग्राम पंचायत डुमाली के रहने वाले हैं, वहीं उनका जन्म हुआ था। 1972 में नरहर देव स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा उन्होंने हासिल की है। 1983 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विक्रम विश्वविद्यालय से शिशुपाल शोरी ने स्नातक की उपाधि ली। फिर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर वे राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बन गए। 2007 में वे दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर बने।

Read More: Naxalite attacks History: 14 सालों में हुए 1500 ज्यादा नक्सली हमले, 3 महीने में मारे गए 80 से ज्यादा‌ नक्सली, मंत्री शाह ने बताई बड़ी सफलता

अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं शिशुपाल शोरी

Shishupal Sori Left Congress शिशुपाल शोरी 2009 से लेकर अब तक अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2013 में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से कांकेर लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश की, हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिला। 2016 से 2018 तक वे प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस रहे। वे सदस्य अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस भी रहे।

Read More: Naxal encounter Live video: चुनाव में बड़ी घटना का अंजाम देने वाले नक्सली, जवानों ने ध्वस्त किए मंसूबे, देखें मुठभेड़ का लाइव वीडियो

Shishupal Sori Left Congress 2019 से 2021 तक शिशुपाल शोरी सदस्य प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में उन्हें संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन बनाकर मंत्री परिवहन आवास एवं पर्यावरण वन विधि एवं विधायी कार्य से संबद्ध किया गया। शिशुपाल शोरी 2018 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। कांकेर विधानसभा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए रिजर्व सीट है। जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 81 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,70,326 है। जिसमें से 1,34,743 (79.11%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उस वक्त कांग्रेस के प्रत्याशी शिशुपाल शोरी को 69,053 (51.25%) वोट मिले, जबकि भाजपा के प्रत्याशी हीरालाल मरकाम को 49,249 (36.55%) वोट मिले थे।

Read More: CM Vishnu Deo Sai: सीएम साय के आफिस में अचानक पहुंचा ये बच्चा, तेजी से वायरल हुई तस्वीर, जानें कौन है ये नटखट

 

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours