Lok Sabha Election 2024 : ‘यमराज’ भी लड़ेंगे चुनाव, भैंस पर सवार होकर पहुंचे कलक्ट्रेट, भरा नामांकन

1 min read

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में अजब-गजब रंग दिख रहे हैं। भैंस पर सवार होकर ‘यमराज’ कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन पर्चा भरा। ये कोई असली यमराज नहीं है, बल्कि यमराज की वेशभूषा और उनकी सवारी भैंस पर सवार एक निर्दलीय उम्मीदवार है।

Lok Sabha Election 2024 : इस असामान्य दृश्य को देखने के लिए बड़ी़ संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।  उनके 100 से अधिक समर्थकों ने उनकी जय-जयकार की और नारे लगाए। वह भैंसे पर सवार होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। आत्मविश्वास से भरे गायकवाड़ ने चारों ओर एक खतरनाक नज़र डाली और फिर नामांकन करने अंदर चले गए।

Lok Sabha Election 2024 :

राम गायकवाड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। राम गायकवाड़ ने कहा कि वह देश को भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी एवं अन्य बीमारियों से बचाने के लिए माधा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

यमराज का किससे होगा मुकाबला

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने माढा सीट से मौजूदा सांसद रंजीत सिंह नाइक-निंबालकर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि महागठबंधन के तहत एनसीपी (SP) ने मोहिते पाटिल को टिकट दिया है। चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर मोहिते पाटिल एनसीपी शरद गुट में शामिल हुए थे। चुनाव में ‘यमराज’ राम गायकवाड़ का मुकाबला इन दोनों उम्मीदवारों से है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours