दूसरे चरण के लिए मतदान से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

1 min read

रायपुर: Ramvilas Sahu Left Congress ‘इस बार 400 पार’ का लक्ष्य लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतरी भाजपा की जीत की राह दिन ​ब दिन आसान होती जा रही है। इस लक्ष्य को पाने के लिए जहां एक ओर भाजपा नेता जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा की राह को और आसान कर रहे हैं। जी हां कांग्रेस नेताओं के बयानों को भाजपा जमकर भुना रही है तो दूसरी ओर लगातार कांग्रेस का कुनबा घटते जा रहा है। रोजाना पार्टी के नेता इस्तीफा देकर दूसरे दल का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस में पतझड़ के इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

Read More: मतदान से एक दिन पहले प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, 8000 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

Ramvilas Sahu Left Congress मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रामबिलास साहू ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा है। अपने इस्तीफा पत्र में रामबिलास साहू ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी मूल उद्देश्यों से भटक गई है, हिन्दू विरोधी निर्णय पार्टी में लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नेताओं द्वारा पदाधिकारियों की उपेक्षा किए जाने का भी आरोप लगाया है।

Read More: सात फेरे लेने से पहले शादी में आ धमकी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड, काटा ऐसा बवाल कि बाराती हैरान, लड़की वाले हुए परेशान

Ramvilas Sahu Left Congress

Ramvilas Sahu Left Congress बता दें कि इससे पहले पूर्व विधायक सरोज राठौर और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मनहरण राठौर ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं, कल प्रदेश की तीन कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट पर दूसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता का इस्तीफा देना किसी झटके से कम नहीं साबित होगा।

Read More: Liquor Shop Closed: रायपुर में दो दिन बंद रहेगी शराब दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें क्या है वजह

 

Ramvilas Sahu Left Congress by दीपक दिल्लीवार on Scribd

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours