अय्याश है मौसी, घर पर लगता था आशिकों का मेला, लेकिन भांजे को रास नहीं ये बात, करवा दिया कांड

1 min read

नई दिल्ली: Tharki Mausi  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एटीएस गोल चक्कर के पास मंगलवार शाम कंपनी कर्मचारी अभिषेक पर हुए जानलेवा हमले की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि सऊदी अरब में बैठी अभिषेक की मौसी ने अपने प्रेमी से उस पर फायरिंग करवाई थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद किया है।

Tharki Mausi

Tharki Mausi  एडीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि सूरजपुर में रहने वाला अभिषेक ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। वह मंगलवार शाम बाइक पर सवार होकर कंपनी से अपने घर लौट रहा था। एटीएस गोल चक्कर के समीप बाइक सवार दो हमलावरों ने अभिषेक को पीछे से गोली मारी थी।

Tharki Mausi

Tharki Mausi  पीठ में गोली लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनकी पहचान जयवर्धन निवासी गांव अमरपुर थाना ईकोटेक और अमित कुमार निवासी गांव पीपलका थाना दनकौर के रूप में हुई है।

Tharki Mausi

Tharki Mausi  एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित अभिषेक पर हुए जानलेवा हमले की मुख्य साजिशकर्ता उसकी मौसी अंजलि है। वह फिलहाल सऊदी अरब में है। अंजलि पहले अभिषेक के घर में रहती थी, लेकिन उसका चाल चलन ठीक नहीं था। उसके पास दिनभर काफी लोगों का आना-जाना लगा रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ विदेशी लोग भी अंजलि के पास आते थे। अभिषेक ने अंजलि की इन बातों का विरोध करना शुरू किया और उसे घर से निकाल दिया। घर से निकालने पर बदला लेने के नीयत से आरोपी अंजलि ने अपने प्रेमी जयवर्धन के साथ मिलकर अभिषेक की हत्या की साजिश रची। अंजलि के कहने पर जयवर्धन ने अपने साथी अमित के साथ मिलकर अभिषेक पर हमला किया था। गनीमत रही कि अभिषेक की जान बच गई।

Tharki Mausi

परिजनों से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा

Tharki Mausi  पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ की थी कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है। पुलिस की छानबीन में अभिषेक द्वारा उसकी मौसी को घर से निकालने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल ली थी। इसके अलावा सर्विलांस का भी सहारा लिया था।

Tharki Mausi

Tharki Mausi  आरोपी महिला के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Tharki Mausi  पुलिस ने हमले की साजिशकर्ता आरोपी मौसी को इस केस में साजिश रचने के आरोप में आरोपी बनाया। आरोपी मौसी अंजलि के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि आरोपी महिला की गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस की टीम महिला की गिरफ्तारी के लिए तैयारी में जुटी है। पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Tharki Mausi

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Tharki Mausi  सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी जयवर्धन और अमित को गुरुवार शाम कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

अस्पताल में भर्ती घायल की हालत खतरे से बाहर

Tharki Mausi  पुलिस के मुताबिक, घायल अभिषेक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि अभिषेक के पीठ में गोली लगी है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, अभी उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours