कांग्रेस नेता ने किया प्यार करने से इंकार तो फयाज दिन दहाड़े उतारा मौत के घाट, मची अफरातफरी

1 min read

हुबली: Justice for neha कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस नेता निरंजन हीरेमठ की बेटी नेहा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। निरंजन हीरेमठ हुबली धारवाड़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में पार्षद हैं। नेहा की उस कॉलेज में ही हत्या कर दी गई, जहां वह पढ़ाई करती थी। उसका कत्ल फयाज नाम के युवक ने किया, जो उसका क्लासमेट भी है। पुलिस के अनुसार फयाज ने चाकू से कई वार नेहा पर किए और मौके से भाग गया। नेहा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है, जिसकी पुलिस ने जांच की है।

Read More: ‘मेरे पति कांग्रेस में थे तब भूपेश बघेल करते थे ऐसी हरकत’ देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने खोला पूर्व सीएम का कच्चा चिट्ठा!

Justice for neha फिलहाल पुलिस ने फयाज को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार फयाज ने नेहा को प्रपोज किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसी के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। नेहा की हत्या करने वाला फयाज कर्नाटक के ही बेलगावी जिले का रहने वाला है। नेहा हुबली के ही केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा थी, जिसके कैंपस में ही उसका कत्ल कर दिया गया। नेहा के शव को केंपेगौड़ा अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Read More: ‘नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडियो देखना अपराध नहीं…लेकिन ये है शर्त’ चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

Justice for neha

Justice for neha एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि फयाज सरकारी स्कूल टीचर का बेटा है। वह 6 महीने पहले कॉलेज एग्जाम में फेल हो गया था, जिसके बाद से ही वह पढ़ने नहीं आ रहा था। गुरुवार को वह कॉलेज आया तो चाकू लेकर पहुंचा। इस दौरान वह सीधे नेहा के पास गया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला शुरू कर दिया। हमला करने वह भाग निकला था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया है कि फयाज बीते कई महीनों से नेहा का पीछा कर रहा था। उससे प्यार होने की बात कह रहा था, लेकिन नेहा उसे पसंद नहीं करती थी। उसने उसका ऑफर ठुकरा दिया था।

Read More: पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ घंटे में राजधानी सहित इन शहरों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Justice for neha जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है। फयाज ने अपने कई दोस्तों से भी कहा था कि वह प्यार का ऑफर ठुकराने वाली नेहा को खत्म कर देगा। जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘यह प्यार को ठुकराए जाने का मामला लगता है, जिसके बाद फयाज ने इतनी खौफनाक घटना को अंजाम दिया। हम नेहा के दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रहे हैं।’ इस घटना के विरोध में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन करने का फैसला लिया है।

Read More: Aaj Ka Rashifal 20 April 2024: आज इन राशि वालों को मिलेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, करियर में सफलता, आर्थिक मजबूती और उन्नति का मिलेगा साथ

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours